Palwal News : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर FM Radio NGF कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Desh Rojana
On

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, पलवल द्वारा एफएम रेडियो एनजीएफ कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, पलवल द्वारा एफएम रेडियो एनजीएफ कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। b

कार्यक्रम का उद्देश्य रेडियो माध्यम के जरिए समुदाय एवं समाज तक “तंबाकू को ना कहें” का संदेश पहुंचाना तथा तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, गंभीर बीमारियों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करना था। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने एफएम रेडियो पर एक विशेष टॉक शो के माध्यम से आमजनमानस को जागरूक किया व तंबाकू सेवन से होने वाली कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।साथ ही युवाओं एवं आमजन से तंबाकू से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. दीपक ने भी रेडियो के माध्यम से युवाओं से अपील की व तंबाकू को ना कहें व अपने आने वाले भविष्य को उज्ज्वल बनाए का संदेश दिया।कार्यक्रम में प्रभुदयाल (साइकेट्रिक नर्सिंग ऑफिसर), ममता (मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर, आशा काउंसलर एटीएफ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कॉलेज की फैकल्टी एवं स्टाफ ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान रेडियो के माध्यम से समाज को प्रेरणादायक एवं जनहितकारी संदेश दिया गया, जिससे लोगों में तंबाकू के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू का त्याग करें और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाने में सहयोग करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad