Faridabad News : डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ की बैठक 

सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा प्रतिबंधित दवाइयां न रखने/बेचने बारे दिये निर्देश 

Desh Rojana
On

प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने के प्रयासों के चलते डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में बल्लभगढ़ जॉन के केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों ने भाग लिया।

फरीदाबाद– प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने के प्रयासों के चलते डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में बल्लभगढ़ जॉन के केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों ने भाग लिया। इस दौरान केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों को अपनी-अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा प्रतिबंधित दवाइयां न रखने/बेचने बारे आवश्यक निर्देश दिये गये। cc

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आपराधिक मामलों पर कार्रवाई करने तथा प्रतिबंधित दवाइयों पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिसके चलते पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़, प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बुधवार को एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया है।

गोष्टी के दौरान उपस्थित संचालकों को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित दवाइयां के बारे में अवगत कराया गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां ना तो रखी जाएगी और ना ही बेची जाएगी। सभी संचालकों द्वारा अपनी दुकानों पर अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किया जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि सीसीटीवी कैमरा में दुकान के अन्दर व बाहर का क्षेत्र पूर्णत: कवर हो।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रतिबंधित दवाइयों के दुरुपयोग को रोकने के लिए केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्रतिबंधित दवाइयां स्टोर पर ना रखी जाये और ना ही बेची जाये। किसी भी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि को बिल्कुल भी बढ़ावा न दिया जाए साथ ही मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध दवाइयों का उचित रिकॉर्ड रखा जायेगा।

बैठक में निर्देश दिए गए कि यदि कोई व्यक्ति किसी प्रतिबंधित दवा को खरीदने आता है अथवा किसी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती हैं, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाये, ताकि समय रहते आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस एवं केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों के बीच समन्वय होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालक कानून का पालन करेंगे तथा नशा पर अंकुश लगाने में फरीदाबाद पुलिस का सहयोग करेंगे। बैठक में उपस्थित केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad