Nuh Mewat News: नूंह CHC में 45 हमलावरों ने मचाया उत्पातः इलाज कराने आए मरीजों को पीटा; गार्ड-कर्मचारियों पर भी हमला, अस्पताल में तोड़फोड़
हरियाणा में नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे 40 से 45 हमलावरों ने उत्पात मचाया। तीन गाड़ियों में आए इन लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया।
मेवात। हरियाणा में नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे 40 से 45 हमलावरों ने उत्पात मचाया। तीन गाड़ियों में आए इन लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया।
इस घटना में चार कर्मचारी घायल हो गए और अस्पताल की सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।
इस घटना में चार कर्मचारी घायल हो गए और अस्पताल की सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना एक पुराने विवाद से जुड़ी है। विवाद में घायल हुए कुछ लोग इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे थे। कुछ देर बाद दूसरा पक्ष भी अस्पताल पहुंच गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। यह कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। बीच-बचाव करने आए सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों को भी हमलावरों ने निशाना बनाया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटाप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने अस्पताल परिसर में घुसकर कर कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उन्होंने कमरों में तोड़फोड़ की, कई खिड़कियों के शीशे तोड़े और मॉनिटर सहित अन्य चिकित्सा उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया।
इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।
इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।सिक्योरिटी गार्ड सहित कई कर्मचारी घायल हमले में सफाई कर्मचारी राजेश, सिक्योरिटी गार्ड धीरज, यूपीएचसी गार्ड तारीफ और सिक्योरिटी गार्ड पुष्पराज घायल हुए हैं। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, डॉक्टरों ने आरोप लगाया है कि सूचना के लगभग आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावरों में नूंह, सलंबा, सालाहेड़ी और घासेड़ा क्षेत्र के कुछ लोग शामिल थे। पुलिस ने अभी तक किसी नाम या गांव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है।
एसएमओ बोले- पहले भी कई घटनाएं हो चुकीं हैं।सीएचसी के एसएमओ डॉ. कपिल देव ने बताया कि अस्पताल में पहले भी कई बार झगड़े और अभद्रता की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने रात के समय अस्पताल परिसर में नियमित पुलिस गश्त और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
सिटी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पुष्टि की कि शिकायत मिल गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



