Gurugram News: कल से 30 जून तक लगेगा पीएम स्वनिधि ऋण मेला

रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को मिलेगा लोन का अवसर

Desh Rojana
On

नगर निगम मानेसर क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए अच्छी खबर है। कल यानि सोमवार से 30 जून तक पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण मेले का आयोजन किया जा रहा है।

गुरुग्राम। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए अच्छी खबर है। कल यानि सोमवार से 30 जून तक पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र वेंडर्स को लोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। पीएम स्वनिधि योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहारा देते हुए उनके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करना है।images (5)
नगर निगम मानेसर के जिला परियोजना अधिकारी द्वारका प्रसाद ने बताया कि आयुक्त प्रदीप सिंह के दिशा-निर्देशानुसार आईएमटी सेक्टर-8 स्थित नगर निगम कार्यालय में पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स के लिए ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा। योजना के अनुसार विभिन्न चरणों में ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। छोटे व्यापारी, जो फुटपाथ, रेहड़ी, ठेले या छोटे अस्थायी व्यवसाय से जुड़े हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। नगर निगम प्रशासन ने इच्छुक आवेदकों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित अवधि में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं। नगर निगम कार्यालय में जिला परियोजना अधिकारी से संपर्क कर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यहां आवेदकों को ऋण प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन की औपचारिकताओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
द्वारका प्रसाद ने बताया कि इस मेले के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र वेंडर्स को योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें आसानी से वित्तीय सहायता मिल सके।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad