Gurugram News: बिल्डर सोसायटियों के एसटीपी में मिल रही गड़बड़ियां
पॉल्यूशन बोर्ड ने एनसीआर ग्रीन सोसाइटी के लिए सैंपल
सेक्टर-95 स्थित सिद्धार्थ एनसीआर ग्रीन सोसाइटी में एसटीपी में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
गुरुग्राम। सेक्टर-95 स्थित सिद्धार्थ एनसीआर ग्रीन सोसाइटी में एसटीपी में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण विभाग और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने सिद्धार्थ एनसीआर ग्रीन का दौरा किया और लगभग 1.5 घंटे तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यावरणीय मानकों और परिसर में चल रहे एसटीपी की कार्यप्रणाली की गहन जांच की गई। टीम ने मौके से सैंपल भी लिए, जिनकी रिपोर्ट लगभग 10 दिन में आने की उम्मीद है। यहां लोगों ने अधिकारियों को बताया कि कई दिनों से सीवर के पानी के कारण स्थिति बेहद खराब हो गई है।
अधिकारियों ने पानी की गुणवत्ता, उपचार प्रक्रिया और मानकों के पालन की समीक्षा की। प्रारंभिक रूप से प्रक्रिया संतोषजनक पाई गई, साथ ही सुधार के सुझाव भी दिए गए।
अधिकारियों ने पानी की गुणवत्ता, उपचार प्रक्रिया और मानकों के पालन की समीक्षा की। प्रारंभिक रूप से प्रक्रिया संतोषजनक पाई गई, साथ ही सुधार के सुझाव भी दिए गए।आरोप है कि बिल्डर की ओर से बिना उपचारित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का गंदा पानी खुले क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है, जिससे सोसाइटी के पास जहरीला जलभराव बन गया है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद सीवेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था सही तरीके से संचालित नहीं की जा रही है, जिससे बदबू, मच्छरों का प्रकोप और भूजल प्रदूषण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की जा रही है। टीम के साथ निरीक्षण किया गया है। जो भी खामियां मिलेंगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सैंपल ले लिए गए हैं और रिपोर्ट लगभग 10 दिन में आएगी।
- सिद्धार्थ भार्गव, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग

About The Author
संबंधित समाचार



