Kurukshetra News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन करें आवेदन : विश्राम कुमार मीणा
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की हुई है।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए राष्ट्र पुरस्कार पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते है।
कुरुक्षेत्र: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की हुई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए राष्ट्र पुरस्कार पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते है। यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति और नवाचार के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि के लिए दिए जाते है।
उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा जो भारतीय नागरिक है और भारत में रहता है और 18 वर्ष से अधिक आयु का नहीं है। आवेदन, नामांकन की अंतिम तिथि तक पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। कोई अन्य व्यक्ति भी योग्य बच्चे को पुरस्कार के लिए नामांकित कर सकता है। इसके अतिरिक्त कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व दिव्यांग प्रतिभाशाली बच्चों को उपलब्धि प्राप्त करने पर विशेष तौर पर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के आवेदन केवल इस उद्देश्य के लिए डिजाइन किए गए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त किए जांएगे।




