Tawdu News:नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, डेढ़ तोला सोने की हसली व लाखों का सामान ले गए, महिला घायल

Desh Rojana
On

उपमंडल के मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी - बिधुवास में गुरुवार तड़के अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक घर में घुसकर लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है।

तावड़ू। उपमंडल के मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी - बिधुवास में गुरुवार तड़के अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक घर में घुसकर लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाश नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट किए जाने और चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे वह घायल हो गई।1002503781
पीड़ित सलीम पुत्र मम्मन निवासी गांव पढेनी-बिधुवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने खेतों पर बने मकान में परिवार सहित रहता है। शिकायत के अनुसार 4 जून की सुबह करीब 2:43 बजे दो अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखे संदूक का ताला भी तोड़ दिया और उसमें रखे लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये की नकदी, करीब 500 ग्राम चांदी की पाजेब, चांदी की चैन तथा एक सैमसंग मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने सलीम की पत्नी के गले से चाकू की नोक पर करीब डेढ़ तोला सोने की हसली जबरन उतार ली। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर बदमाशों ने उसका मुंह दबा दिया तथा चाकू से हमला कर घायल कर दिया।साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि कैमरों की पावर सप्लाई सुबह करीब 2:43 बजे बंद कर दी गई थी, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। 1002503954घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर पुलिस को दी गई। घायल महिला का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तावडू में कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार गांव की मुख्य आबादी से कुछ दूरी पर एकांत स्थान पर निवास करता है। तावडू के डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा तथा वारदात का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad