Palwal News : महाविद्यालयों में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम

Desh Rojana
On

मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के सफल आयोजन की दिशा में राज्यभर में काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।

पलवल: मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के सफल आयोजन की दिशा में राज्यभर में काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। bb

यह महत्वाकांक्षी पहल हरियाणा सरकार के नेतृत्व में तथा आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के सतत सहयोग, मार्गदर्शन एवं समन्वय से आगे बढ़ रही है। जिला उपायुक्त डॉ जयेंद्र सिंह छिल्लर जी के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजकीय महाविद्यालय में अधिकारियों कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के लिए आयुष विभाग द्वारा “योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय पलवल में प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया जिसमें साधकों की संख्या 55 रही आयुष योग सहायक श्री ज्ञानचंद जी श्री कृष्ण कुमार जी संयोगिता जी पवन कुमार जी सभी ने मिलकर  प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया कार्यक्रम मे प्रिंसिपल डॉ तरुण जी शामिल रहे।

राजकीय महाविद्यालय होडल  में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि  प्रधानाचार्य श्री सत्यप्रकाश सोरोत उपस्थित रहे आयुष योग सहायक सहायक बिजेंद्र सिंह एवं योगेश कुमार ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया 
राजकीय मा महिला महाविद्यालय मिडकोला में अभिषेक सहायक अभय पाल रावत, रोहित कुंडू एवं अमरजीत ने योग कार्यक्रम संपन्न कराया जिसमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। राजकीय महिला महाविद्यालय बरौली में अभिषेक सहायक सतीश कुमार ने प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण संपन्न कराया।
आज देवली व्यायामशाला पलवल में योग सहायक डॉ योगेंद्र सिंह एवं ओ.जी.टी. प्राची ने लाइव योग प्रोटोकॉल का सेशन करवाया।जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें मातृशक्ति,माता ,बहने, बच्चों व बुजुर्ग की काफी संख्या रही मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम जी एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ हमीदुल्लाह ने बताया कि आने वाले दिनों में गांवों में योग जागरण यात्रा भी निकली जाएगी तथा सभी लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के लिए भी योग प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad