Hathin News: हथीन के दस स्कूलों के खेल मैदानों के विकास एवं सुधार के लिए मिले 50 लाख रुपए, शीघ्र काम शुरू होंगे

Desh Rojana
On

स्थानीय विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत कार्यालय पर लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए।

हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत कार्यालय पर लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि मेवात विकास अभिकरण ने हथीन उपमंडल के दस राजकीय स्कूलों के खेल मैदानों के विकास एवं सुधार के लिए 50 लाख रुपए की धनराशि को मंजूरी दे दी है।IMG-20260529-WA0277 शीघ्र ही खेल मैदानों पर काम शुरू हो जाएगा।  विधायक के मुताबिक  राजकीय स्कूलों लखनाका,बूराका,बहीन,मानपुर,छांयसा,हुडिथल ,मलोखडा,कौंडल,हथीन एवं कोट गांवों के स्कूलों के खेल मैदानों के लिए धनराशि आवंटित की जा रही है। स्कूलों में बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल खेलों की सुविधाएं बढ़ाई जाएगीं।  विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने बताया कि नहरी रजवाहों की पटरियों पर पक्की सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनुरोध किया गया है। शीघ्र ही इसके लिए इस्टीमेट को प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि नहरों पर पक्के सड़कों के निर्माण से इलाके के गांवों की पारस्परिक कनेक्टिविटी बढ़ेगी और सुलभता से आ जा सकेंगें। उन्होंने बताया कि हथीन क्षेत्र के विशेष विकास के लिए मुख्यमंत्री से पैकेज की मांग की  जा रही है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हथीन के दौरे के दौरान विशेष पैकेज की घोषणा करेंगें। इस अवसर पर अकरम गुराक्सर,बिजेंद्र आर्य , अख्तर हुसैन आदि भी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad