Faridabad News : सभी सरकारी विभागों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा आयुष विभाग

Desh Rojana
On

जिले में योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा सभी सरकारी विभागों में चरणबद्ध तरीके से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

फरीदाबाद। जिले में योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा सभी सरकारी विभागों में चरणबद्ध तरीके से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। b

इन कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मोनिशा लांबा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास तनाव, थकान एवं जीवनशैली जनित विभिन्न रोगों की रोकथाम में सहायक सिद्ध होता है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाई जा सकती है। जिला नोडल अधिकारी (योग) डॉ. सूरज भान ने बताया कि आगामी दिनों में जिले के सभी सरकारी विभागों में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक कर्मचारी योग के लाभों से परिचित होकर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकें। आयुष विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा अपने विभागों के कर्मचारियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। विभाग का लक्ष्य योग के माध्यम से स्वस्थ, तनावमुक्त एवं कार्यकुशल कार्य वातावरण का निर्माण करना है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad