Palwal News: पलवल का महर्षि दयानंद चौक पलवल को प्रदान करेगा आधुनिक पहचान : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
-महर्षि दयानंद चौक के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का किया जा चुका है शुभारंभ -जिला प्रशासन द्वारा चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा चौक का विकास कार्य
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पलवल शहर अब तेजी से विकास और आधुनिकता की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों में शामिल महर्षि दयानंद चौक के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। यह परियोजना न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाएगी, बल्कि पलवल को एक नई और आधुनिक पहचान भी प्रदान करेगी।
पलवल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पलवल शहर अब तेजी से विकास और आधुनिकता की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों में शामिल महर्षि दयानंद चौक के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। यह परियोजना न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाएगी, बल्कि पलवल को एक नई और आधुनिक पहचान भी प्रदान करेगी।
लंबे समय से नागरिक इस चौक के बेहतर विकास की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार द्वारा अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि महर्षि दयानंद चौक पलवल शहर का एक महत्वपूर्ण यातायात केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। शहर के बीचोंबीच स्थित यह चौक अब आधुनिक डिजाइन, आकर्षक सजावट, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था और जनसुविधाओं से लैस किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत चौक पर सुंदर फव्वारे, हाईमास्ट लाइटें, हरित क्षेत्र, आकर्षक बैठने की व्यवस्था और आधुनिक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा यातायात को सुगम बनाने के लिए सडक़ों का विस्तार और बेहतर मार्ग संकेतक भी विकसित किए जाएंगे।
खेल राज्य मंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चौक के विकास कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि आम नागरिकों को अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। परियोजना पूरी होने के बाद यह चौक शहर की सुंदरता का प्रमुख केंद्र बनेगा और बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शहर की छवि और अधिक बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पलवल लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सरकार द्वारा सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़ी कई योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। महर्षि दयानंद चौक का विकास भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक पहचान और गौरव को भी मजबूत करेगी। चौक का नया स्वरूप युवाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए गर्व का विषय बनेगा। आने वाले समय में यह स्थान शहर के प्रमुख लैंडमार्क के रूप में उभरेगा। विकास, संस्कृति और आधुनिकता के साथ आगे बढ़ता पलवल अब एक नए युग की ओर बढ़ रहा है, जहां नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक वातावरण उपलब्ध होगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



