Palwal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हरित ऊर्जा और आधुनिक विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा आगे : गौरव गौतम

-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश -कहा, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण को कम करने में निभा सकता है अहम भूमिका

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग को अपनाते हुए लोगों को स्वच्छ और हरित भविष्य का संदेश दिया।

पलवल। हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्वïान पर पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग को अपनाते हुए लोगों को स्वच्छ और हरित भविष्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग केवल आधुनिकता की पहचान नहीं, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया तेजी से प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं का सामना कर रही है। ऐसे समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण को कम करने में भी अहम भूमिका निभा सकता है।gautam
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के मुकाबले ईवी वाहन वातावरण में कम प्रदूषण फैलाते हैं, जिससे आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और नई तकनीकों को अपनाकर देश के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है और केंद्र व राज्य सरकारें भी ईवी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की आवश्यकता हैं और इनके उपयोग से देश आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ेगा। ईवी तकनीक से न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को भी बढ़ावा मिलेगा।
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हरित ऊर्जा और आधुनिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का यह कदम आमजन के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है। यह पहल पर्यावरण सुरक्षा और आधुनिक प्रगति के संगम का प्रतीक मानी जा रही है, जो समाज को स्वच्छ, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने का संदेश देती है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad