Faridabad News : जनसुनवाई शिविर में आने वाली शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करें सम्बंधित अधिकारी - धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त

जनसुनवाई शिविर में प्राप्त हुई 60 शिकायतें

Desh Rojana
On

नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आयोजित जनसुनवाई शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में लगभग 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मुख्य रूप से पेयजल, सीवर, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत तथा अवैध कब्जों से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं।

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आयोजित जनसुनवाई शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। b

शिविर में लगभग 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मुख्य रूप से पेयजल, सीवर, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत तथा अवैध कब्जों से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। इस अवसर पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी के मार्गदर्शन में निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। जनसुनवाई शिविर के दौरान अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों के समाधान के निर्देश जारी किए, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि जनसुनवाई शिविर नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष पर व्याख्यान एवं सम्मान समारोह आयोजित
Palwal News : एसपीएस इंटरनेशनल में सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन
Lucknow News: मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा, राजस्व वृद्धि के साथ विश्वास आधारित प्रशासन पर हो विशेष फोकस
Faridabad News : जनसुनवाई शिविर में आने वाली शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करें सम्बंधित अधिकारी - धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त
Lucknow News: प्रदेशवासियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री