Nuh news:जिला में सड़कों पर नहीं घूमने दिए जाएंगे आवारा पशु - उपायुक्त अखिल पिलानी

स्ट्रे कैटल प्रबंधन कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Desh Rojana
On

जिला उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय स्ट्रे कैटल प्रबंधन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी कमेटी सदस्यों को निर्देश दिए कि जिला में कोई भी पशु बाजारों, सड़कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आवारा न घूमे, यह सुनिश्चित किया जाए।

नूंह:  जिला उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय स्ट्रे कैटल प्रबंधन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी कमेटी सदस्यों को निर्देश दिए कि जिला में कोई भी पशु बाजारों, सड़कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आवारा न घूमे, यह सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई पशु आवारा अवस्था में पाया जाता है तो उसे तुरंत पकड़कर गौशाला में भेजा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो लोग अपने पालतू पशुओं को सड़कों और बाजारों में छोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ उचित जुर्माना लगाया जाए ताकि वे भविष्य में पशुओं को खुले में न छोड़ें। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, इसलिए सभी एसडीएम एवं कमेटी सदस्य विशेष अभियान चलाकर इस समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसडीएम तावडू जितेंद्र गर्ग, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण तथा एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 7.34.39 PM

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad