Kaithal News: लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की शिकायतें--अधिकारियों को जल्द समाधान करने के दिए निर्देश।

Desh Rojana
On

सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनी) शिवानी पांचाल व एसडीएम संजय कुमार ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनी) शिवानी पांचाल व एसडीएम संजय कुमार ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।kaithal 256

उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के निपटान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। समाधान शिविर में मुख्यत: शिकायतें परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां, जल निकासी, पेयजल समस्याएं, पेंशन आदि से संबंधित थी। दोनों अधिकारियों ने एक-एक कर सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।kaithal 234kaithal 234

एसडीएम संजय कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। आमजन की शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनें। शिकायतों के समाधान का उचित निष्कर्ष निकालें। उन्होंने कहा कि आमजन को प्रशासनिक कार्याें के बारे में सही जानकारी दें ताकि उन्हें बेवजह कार्यालयों के चक्कर न काटने पडे़। समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के जल्द समाधान में काफी कारगर साबित हो रहे है। समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। आमजन इन समाधान शिविरों को अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Kaithal News: लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की शिकायतें--अधिकारियों को जल्द समाधान करने के दिए निर्देश।
Palwal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हरित ऊर्जा और आधुनिक विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा आगे : गौरव गौतम
Palwal News: पलवल का महर्षि दयानंद चौक पलवल को प्रदान करेगा आधुनिक पहचान : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
Faridabad News : स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष पर व्याख्यान एवं सम्मान समारोह आयोजित
Palwal News : एसपीएस इंटरनेशनल में सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन