गोहाना में सनसनी: महिला की हत्या कर शव बोरे में छिपाया

Desh Rojana
On

गोहाना की नई सब्जी मंडी इलाके में एक महिला का शव बोरे में बंद हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में मृतका के पति पर हत्या कर शव छिपाने का शक जताया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।

सोनीपत में हुए ट्रिपल मर्डर की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि गोहाना से एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आ गया। गोहाना की नई सब्जी मंडी क्षेत्र में एक महिला का शव बोरे में बंद मिला, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जब स्थानीय लोगों की नजर एक मकान की नींव में पड़े संदिग्ध बोरे पर पड़ी तो उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी।00908660-cb10-4040-b340-6c0ff68baab4 मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को  घेरकर जब बोरे की जांच की तो उसमें महिला का शव बरामद हुआ। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 11:10 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि वन विभाग वाली गली, गोहाना में रहने वाली महिला प्रियंका उर्फ सीमा की हत्या कर उसके शव को छिपाने का प्रयास किया गया है। सूचना मिलते ही गोहाना सिटी थाना पुलिस सक्रिय हुई और नई सब्जी मंडी के पीछे स्थित एक खाली पड़े मकान में पहुंचकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर हरियाणा पुलिस के सीनियर अधिकारी भी पहुंचे। डीसीपी गोहाना, शहर थाना प्रभारी और कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और पूरे इलाके को सील कर सबूत जुटाए  गए। प्रारंभिक जांच में महिला के पति संदीप पर हत्या कर शव छिपाने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad