Faridabad News : हरियाणा राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ी दम दिखाकर जीत रहे पदक

Desh Rojana
On

चैंपियनशिप शुभारंभ अवसर पर राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और नरेंद्र मोर निदेशक एथलेटिक्स हरियाणा की गरिमामयी उपस्थिति रही और एथलीट खिलाड़ियों को अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद प्रदान किया।

दो दिवसीय स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। चैंपियनशिप शुभारंभ अवसर पर राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और नरेंद्र मोर निदेशक एथलेटिक्स हरियाणा की गरिमामयी उपस्थिति रही और एथलीट खिलाड़ियों को अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद प्रदान किया। a

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 2 दिवसीय आयोजन गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में 30 मई से 31 मई तक किया जा रहा है और हरियाणा राज्य के सभी जिलों से राज्य चैंपियनशिप में लगभग 550 एथलीट खिलाडी भाग लेकर अपना खेल कौशल दिखा रहे हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों को जितेन्द्र बांगर उपाध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा, कुलदीप अहलावत वरिष्ठ संयुक्त सचिव, जसवंत सिवाच कोषाध्यक्ष,विकास गहलावत सदस्य, डाक्टर परवीन कुमार एथलेटिक्स कोच,सतीश पंघाल एथलेटिक्स कोच,मणि कुमार और अंजू बाला एवं आशिर खान एथलेटिक्स कोच कुरुक्षेत्र ने शुभकामनाएं प्रदान कर आशीर्वाद प्रदान किया। प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि पुरुष वर्ग 10000 मीटर दौड़ में शुभम सिंधू रोहतक ने स्वर्ण पदक, हरीश चरखी दादरी ने रजत पदक और रवि भुंबक कुरुक्षेत्र ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग 10000 मीटर दौड़ में भारती सोनीपत ने स्वर्ण पदक,तनीशा रोहतक ने रजत पदक और पूजा सिरसा ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग 1500 मीटर दौड़ में शाकिर पलवल ने स्वर्ण पदक, नरेंद्र सिंह भिवानी ने रजत पदक और अंकित मलिक सोनीपत ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग 1500 मीटर दौड़ में पूजा फतेहाबाद ने स्वर्ण पदक,अंजू हिसार ने रजत पदक और देवेंदर कौर सिरसा ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग ट्रिपल जंप इवेंट में मोनिका फतेहाबाद ने पहला स्थान, मनाली चौहान रेवाड़ी ने दूसरा और नेहा चरखी दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग ट्रिपल जंप इवेंट में हर्ष दहिया भिवानी ने पहला स्थान,अजय रोहतक ने दूसरा और नितिन जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग डिस्कस थ्रो इवेंट में निधि रानी रोहतक ने स्वर्ण पदक, सीमा भिवानी ने रजत पदक और सान्या याधव महेंद्रगढ ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग डिस्कस थ्रो इवेंट में अभिमन्यु जींद ने स्वर्ण पदक, निर्भय सिंह भिवानी ने रजत पदक और प्रतीक मान सोनीपत ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग जेवलिन थ्रो इवेंट में शिल्पा रानी जींद ने स्वर्ण पदक, दीपिका फतेहाबाद ने रजत पदक और ज्योति फतेहाबाद ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में नुजरत यमुनानगर ने स्वर्ण पदक, प्रिंस सोनीपत ने रजत पदक और जयप्रकाश चरखी दादरी ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में हिमाश्री रोहतक ने स्वर्ण पदक, परीक्षा फरीदाबाद ने रजत पदक और स्नेह चरखी दादरी ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग 400 मीटर दौड़ में किरण पहल ने स्वर्ण पदक,आंचल रानी पानीपत ने रजत पदक और हिमांशी मलिक सोनीपत ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में विक्रांत पांचाल फरीदाबाद ने स्वर्ण पदक, मोहित कुमार सोनीपत ने रजत पदक और विकास कुमार चरखी दादरी ने कांस्य पदक जीता।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad