Firozpur Jhirka news: आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने जारी किए निर्देश

एसडीएम ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए नगर पालिका प्रशासन और पंचायत विभाग के अधिकारियों को जारी किया पत्र।

Desh Rojana
On

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती संख्या और उनके हमलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। फिरोजपुर झिरका के उप मंडल मजिस्ट्रेट लक्ष्मीनारायण ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152/133 के तहत आदेश जारी कर संबंधित विभागों और स्थानीय निकायों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

फिरोजपुर झिरका। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती संख्या और उनके हमलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। फिरोजपुर झिरका के उप मंडल मजिस्ट्रेट लक्ष्मीनारायण ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152/133 के तहत आदेश जारी कर संबंधित विभागों और स्थानीय निकायों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2026-05-25 at 12.08.27 AM
जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर हमले की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इससे आमजन में डर का माहौल बना हुआ है। जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नगर पालिका और पंचायत विभाग को अपने-अपने क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने अधिकारियों को कहा है कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे कुत्तों को नियमानुसार पकड़कर उनका टीकाकरण, नसबंदी और जरूरी स्वास्थ्य जांच कराई जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बिना निर्धारित व्यवस्था के कुत्तों को खाना खिलाने पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने निजी कुत्ता पालकों को भी चेतावनी दी है कि वे अपने पालतू कुत्तों को नियंत्रण में रखें और ऐसी किसी भी स्थिति से बचें जिससे लोगों की सुरक्षा को खतरा हो। अगर किसी खतरनाक या आक्रामक कुत्ते की वजह से हमला होता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जनहित और लोगों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इससे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad