Hodal/ Palwal : नशीला पदार्थ स्मैक सहित नशा तस्कर किया गिरफ्तार

Desh Rojana
On

क्राइम ब्रांच की टीम ने हथीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुराकसर-गोहपुर रास्ते पर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास से एक युवक को 40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

होडल। क्राइम ब्रांच की टीम ने हथीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुराकसर-गोहपुर रास्ते पर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास से एक युवक को 40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान  गुराकसर गांव के रहने वाले नासिर के रूप में हुई है। 1000508752
क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच के एएसआई महानन्द अपनी टीम के साथ हथीन के जयंती मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान एक खास मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि नासिर स्मैक बेचने का धंधा करता है और इस समय भी वह गुराकसर से गोहपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर भट्ठे के पास ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए एएसआई महानन्द ने तुरंत एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस तैयार कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी। भट्ठे के पास पुलिस टीम को देखकर नासिर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। राजपत्रित अधिकारी रतनदीप सिंह बाली डीएसपी हथीन के समक्ष तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक प्लास्टिक की छोटी पाउच बरामद हुई, जिसे कंप्यूटर कांटे पर तोलने पर 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशा तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad