Tawdu Nuh News: सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त बोलेरो दे रही हादसे को न्योता

तावडू-नूंह रोड की पहाड़ घाटी में हादसा, 24 घंटे बाद भी नहीं हटाए गए वाहन

Desh Rojana
On

नूंह जिले के तावडू-नूंह रोड स्थित पहाड़ घाटी क्षेत्र में सोमवार को एक बोलेरो कार और मोटरसाइकिल के बीच हादसा सामने आया। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे में कितने लोग घायल हुए और घटना किस समय हुई, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

तावड़ू:  नूंह जिले के तावडू-नूंह रोड स्थित पहाड़ घाटी क्षेत्र में सोमवार को एक बोलेरो कार और मोटरसाइकिल के बीच हादसा सामने आया। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे में कितने लोग घायल हुए और घटना किस समय हुई, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।Car
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद बोलेरो कार सड़क के बीचों-बीच क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी रही, जिसका अगला हिस्सा और शीशे टूटे हुए हैं। वहीं मोटरसाइकिल भी मौके पर पड़ी हुई है। सड़क पर आधे हिस्से में खड़ी यह गाड़ी लगातार गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा बनी हुई है और किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।

मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। जब तावडू सदर थाना प्रभारी से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है और यह मामला संभवतः नूंह सदर थाना क्षेत्र का हो सकता है। वहीं नूंह सदर थाना प्रभारी ने भी घटना से अनभिज्ञता जताते हुए मामले को अपने संज्ञान में न होने की बात कही। हैरानी की बात यह है कि हादसे के 24 घंटे बाद भी दोनों क्षतिग्रस्त वाहन मौके पर ही पड़े रहे, लेकिन किसी भी थाना पुलिस ने उन्हें हटाने या जांच शुरू करने की जिम्मेदारी नहीं निभाई। सीमा क्षेत्र के विवाद में उलझी दोनों थानों की पुलिस एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालती नजर आई।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को नहीं हटाया गया तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।