Nuh Mewat News: अब 28 मई को होगी ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी : उपायुक्त अखिल पिलानी

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित राजपत्रित अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है।

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित राजपत्रित अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। अब बुधवार, 27 मई 2026 के स्थान पर गुरुवार, 28 मई 2026 को सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में राजपत्रित अवकाश रहेगा।Akhila Pilani DC Nuhउन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि 28 मई 2026 को घोषित ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा-25 के अंतर्गत भी मान्य होगा।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिलावासियों को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी से आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad