Palwal/Hathin News: एटीएम बूथ का शटर तोड़कर चोरी करने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

Desh Rojana
On

स्थानीय गहलब रोड मार्किट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ  का मुख्य शटर दरवाजा तोड़कर उखाड़कर केबिन में प्रवेश कर चोरी करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हथीन। स्थानीय गहलब रोड मार्किट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ  का मुख्य शटर दरवाजा तोड़कर उखाड़कर केबिन में प्रवेश कर चोरी करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मौसिम निवासी ममोलाका को स्थानीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।  

IMG-20260526-WA0469
हथीन एटीएम बूथ से चोरी करने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार आरोपी मौसिम हिरासत में

सिटी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि  इस मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक संजीव कुमार  के बयान पर के बयान पर केस दर्ज किया गया था। घटना 23 मई की अर्धरात्रि के बाद दो बजकर 55 मिनट पर घटी।  चोरों ने एटीएम मशीन के केश डिस्पेंसर तंत्र को नुकसान पहुंचाया। इसी दौरान बैंक  का सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम बज उठा। आरोपी मौके से भाग खड़े हुए । एटीएम बूथ का कैश सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलने पर  जांच अधिकारी महेंद्र कुमार एवं चौकी प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे । टूटे हुए ताले कब्जे में लिए और फिंगर प्रिंट के सैम्पल लिए । मोबाइल  सर्विलांस एवं अन्य मिले साक्ष्यों के आधार पर  जांच अधिकारी महेंद्र कुमार ने  टीम के साथ मिलकर छापेमारी कर  ममोलाका निवासी मौसिम  को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड का पता किया गया तो रहस्य खुला कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली ,गुड़गांव ,कोसी कलां एवं अन्य स्थानों पर आधा दर्जन मामले  एटीएम चोरी एवं अवैध हथियार रखने के केस दर्ज हैं। जांच अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान अपराध में  इस्तेमाल किए गए पलास ,वैगन आर कार ,पेचकस एवं एटीएम में डाले जाने वाली पत्ती को बरामद किया जाएगा।  आरोपी के फरार साथी आकिल उर्फ चीकू  को भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  आरोपी से घटना में प्रयुक्त किए गए हथियार भी बरामद किए जाएंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad