Palwal News : स्किल पर मिल कर काम करेंगी एसवीएसयू और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी 

Desh Rojana
On

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और जयपुर स्थित विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी कौशल विकास के क्षेत्र में मिल कर काम करेंगी। विभिन्न विषयों में मिल कर शोध किए जाएंगे और कई शॉर्ट टर्म प्रोग्राम भी लॉन्च होंगे।

पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और जयपुर स्थित विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी कौशल विकास के क्षेत्र में मिल कर काम करेंगी। विभिन्न विषयों में मिल कर शोध किए जाएंगे और कई शॉर्ट टर्म प्रोग्राम भी लॉन्च होंगे। aa
बृहस्पतिवार को कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में अपने समकक्ष डॉ. प्रवीण चौधरी के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया। इस दौरान विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट प्रोफेसर एनडी माथुर, एसवीएसयू की पूर्व कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा, इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजेश कुमार, उपनिदेशक अमिष अमेय, पंकज, नीरू और सहायक उप निदेशक नीलम भी उपस्थित रहीं। 
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे दोनों विश्वविद्यालयों की उत्कृष्टता सामने आएगी और विद्यार्थियों का इसका भरपूर लाभ मिलेगा। युवाओं को कौशल सम्बन्धी प्रोग्राम के जरिए आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि हर युवा को कौशल अभियान से जोड़ना ही हमारा लक्ष्य है।
कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने बताया कि इस साझेदारी में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाएगा। दोनों विश्वविद्यालय मिल कर स्किल पर कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे। विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट एनडी माथुर और कुलसचिव प्रवीण चौधरी ने इस साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज ने इस साझेदारी को सार्थक बनाने के संकल्प के साथ सभी का आभार ज्ञापित किया। 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad