Gurugram News:अचानक बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, एजेंसियों पर भड़के, जताई नाराजगी
एजेंसियों पर कसी लगाम, अब ड्रोन से होगी लैंडफिल साइट की निगरानी -- हर 24 घंटे में देनी होगी केंद्रीय मंत्री को रिपोर्ट
अब शायद बांधवाड़ी लैंडफिल साइट के दिन बहुरेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बांधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर दी है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अचानक बंधवाड़ी लैंडफिल साइट दौरा करने पहुंच गए।
गुरुग्राम। अब शायद बांधवाड़ी लैंडफिल साइट के दिन बहुरेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बांधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर दी है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अचानक बंधवाड़ी लैंडफिल साइट दौरा करने पहुंच गए।
गुरुग्राम और फरीदाबाद के जिम्मेदार अधिकारियों को जैसे ही उनके आने की खबर लगी, सभी बांधवाड़ी की ओर दौड़ पड़े। यहां केंद्रीय मंत्री ने बारीकी से एक एक चीज़ का अवलोकन किया और एक एक विषय पर एजेंसी प्रबंधनों तथा अधिकारियों से सवाल जवाब किए। एजेंसियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने साफ कहा कि यहां कूड़ा निस्तारण की मॉनिटरिंग ड्रोन से की जाए, ताकि एजेंसियों की असलियत पता चल सके। इसके अलावा हर 24 घंटे में उन्हें यहां की विस्तृत रिपोर्ट चाहिए। 
गुरुग्राम और फरीदाबाद के जिम्मेदार अधिकारियों को जैसे ही उनके आने की खबर लगी, सभी बांधवाड़ी की ओर दौड़ पड़े। यहां केंद्रीय मंत्री ने बारीकी से एक एक चीज़ का अवलोकन किया और एक एक विषय पर एजेंसी प्रबंधनों तथा अधिकारियों से सवाल जवाब किए। एजेंसियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने साफ कहा कि यहां कूड़ा निस्तारण की मॉनिटरिंग ड्रोन से की जाए, ताकि एजेंसियों की असलियत पता चल सके। इसके अलावा हर 24 घंटे में उन्हें यहां की विस्तृत रिपोर्ट चाहिए। 
उन्हें बताया गया कि बंधवाड़ी प्लांट में वर्तमान में दो एजेंसियां कचरा निस्तारण का कार्य कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने साइट को जल्द से जल्द साफ करने के उद्देश्य से एजेंसियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर साइट को पूरी तरह साफ किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने फ्रेश वेस्ट के निस्तारण के लिए अलग साइट की पहचान करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए, ताकि पुराने कचरे के निस्तारण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

एक साल में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य
निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की है। सरकार का लक्ष्य देश के 50 शहरों को चयनित कर उन्हें स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहरों के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि शहर देश की पहचान होते हैं और विदेश से आने वाले लोग सबसे पहले इन्हीं शहरों को देखते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंधवाड़ी वेस्ट साइट को एक वर्ष के भीतर पूरी तरह साफ किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में किसी प्रकार की बाधा आती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।
सात हिस्सों में बांटकर हो शहर की सफाई
केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए। उन्होंने शहर के सभी वार्डों को सात हिस्सों में विभाजित करने का सुझाव देते हुए कहा कि प्रत्येक हिस्से की जिम्मेदारी अतिरिक्त निगमायुक्त और संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाए, ताकि क्षेत्रवार निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मिशन मोड में लागू किया जाए और नागरिकों को साफ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

About The Author
संबंधित समाचार



