Palwal News: जनगणना में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
जनगणना के माध्यम से देश की वास्तविक स्थिति का आकलन होता है...... दीपिका
शहीद रामवीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में जनगणना कार्य में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
शहीद रामवीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में जनगणना कार्य में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका द्वारा की गई तथा संचालन डीओसी योगेश सौरोत व प्रवक्ता राजकुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर जनगणना में प्रशासनिक सहयोग करने वाले दिनेश शास्त्री, युद्धवीर, रामेश्वर डीपी, करतार सिंह, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य दीपिका ने कहा जनगणना के माध्यम से देश की जनसंख्या के साथ-साथ अन्य आर्थिक तथा सामाजिक पहलुओं का भी आकलन किया जाता है। हमारे सभी कर्मचारियों ने इस कार्य को उपमंडल प्रशासन के मार्गदर्शन में समय पर पूर्ण किया है।
इस कार्य में अपना बेहतरीन योगदान देने वाले शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी विशेष बधाई के पात्र हैं। शिक्षा विभाग का प्रत्येक कर्मचारी प्रशासनिक तथा सामाजिक कार्यों में हमेशा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है। इस अवसर पर रामगोपाल, राजकुमार, जोगिंदर पोसवाल, युद्धवीर, देवेंद्र एवीआरसी, दिनेश कुमार, करतार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अमित, वेदपाल, जसराम, मंजू देवी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



