Tawdu Nuh news: उटोंन में तेज आंधी से किसान का सोलर प्लांट क्षतिग्रस्त,किसान ने की मुवावजे की मांग
बीते शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी व बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शाम करीब 6 बजे शुरू हुई तेज आंधी व बारिश चलती रही, जिससे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया तथा किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
तावडू: बीते शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी व बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शाम करीब 6 बजे शुरू हुई तेज आंधी व बारिश चलती रही, जिससे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया तथा किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
उटोंन गांव के रहने वाले किसान महेंद्र सिंह पुत्र मलखान सिंह ने बताया बताया कि आंधी से उनके खेत में लगा सोलर प्लांट पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवाओं के चलते सोलर प्लांट की संरचना टूट गई और कई हिस्से बिखर गए। किसान के अनुसार आंधी इतनी तेज थी कि अन्य कृषि उपकरण भी प्रभावित हुए। किसान का कहना है सोलर प्लांट सिंचाई व्यवस्था का मुख्य आधार होता है। ऐसे में उसके खराब होने से खेती कार्य प्रभावित होने की आशंका है। किसान महेंद्र सिंह ने प्रशासन से मौके पर सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं क्षेत्र के किसानों का कहना है कि लगातार बदल रहे मौसम के कारण खेती पर संकट गहराता जा रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी अचानक आंधी किसानों की मेहनत पर पानी फेर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित किसान को राहत देने की मांग की है।
.jpeg)

About The Author
संबंधित समाचार



