Rewari News: जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन

सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Desh Rojana
On

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार एवं माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा जिला कारागार रेवाड़ी में जेल लोक अदालत लगाई गई।

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार एवं माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा जिला कारागार रेवाड़ी में जेल लोक अदालत लगाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी ने की। जेल लोक अदालत के उपरांत सीजेएम मैडम ने जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया।
IMG-20260604-WA0024 (1)
निरीक्षण करते हुए सीजेएम डा रेणु सोलखे।
उन्होंने बंदियों की बैरकों, रसोई, पेयजल, स्वच्छता एवं चिकित्सा कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने जेल विधिक सहायता क्लीनिक का भी दौरा किया उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि विचाराधीन कैदियों की सूची नियमित अपडेट रखी जाए तथा धारा 436ए सीआरपीसी के तहत पात्र बंदियों को समय पर रिहाई का लाभ दिलाया जाए। 
सीजेएम ने बंदियों को नालसा की ‘जागृति’ योजना के तहत उनके विधिक अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता एवं पैरोल-फरलो की प्रक्रिया की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी के पैरा लीगल वॉलिंटियर इस अवसर पर उपस्थित रहे। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad