Narnaul News: हिट एंड रन दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित

Desh Rojana
On

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई.के. बहल के दिशा-निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने आज एडीआर सेंटर में हिट एंड रन मोटर दुर्घटना पीड़ित मुआवजा योजना-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया। 

नारनौल: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई.के. बहल के दिशा-निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने आज एडीआर सेंटर में हिट एंड रन मोटर दुर्घटना पीड़ित मुआवजा योजना-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव व डीएसपी डॉ. कविता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-07-23 at 10.06.48 PM
सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि अज्ञात वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले या गंभीर रूप से घायल पीड़ितों के परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि बिना किसी अनावश्यक विलंब के मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को समयबद्ध कानूनी सहायता व मुआवजा दिलाना है।
सीजेएम ने डीएसपी डॉ. कविता को थानों में दर्ज मामलों की रिपोर्ट समय सीमा के भीतर एसडीएम कार्यालय व क्लेम इंक्वायरी ऑफिसर को भेजने के निर्देश दिए, वहीं एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने अनुविभागीय स्तर पर दावों के त्वरित सत्यापन का आश्वासन दिया। बैठक में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी सहमति बनी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। जरूरतमंद नागरिक सहायता के लिए एडीआर सेंटर, नारनौल स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad