Nuh Mewat News: फर्जी क्रेडिट मैसेज भेजकर ठगी करने वाला साइबर आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व फर्जी सिम बरामद।
जिले की नगीना थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम खान पुत्र लल्लू खान निवासी फखरपुर खोरी, थाना नगीना के रूप में हुई है।
नूंह: जिले की नगीना थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम खान पुत्र लल्लू खान निवासी फखरपुर खोरी, थाना नगीना के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी लोगों को फर्जी भुगतान का मैसेज भेजकर यह विश्वास दिलाता था कि गलती से उनके खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं और फिर उनसे वह राशि वापस भेजने के लिए कहकर धोखाधड़ी करता था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा दो सिम कार्ड बरामद किए गए। इनमें से एक सिम आरोपी के नाम पर जबकि दूसरी सिम फर्जी पहचान दस्तावेजों के आधार पर हासिल की गई थी। मामलें में साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है । जांच के दौरान बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज मिली, जिसमें 15,900 रुपये की धोखाधड़ी सामने आई । इसके अलावा आरोपी द्वारा पूर्व में इस्तेमाल किए गए एक अन्य सिम कार्ड के खिलाफ भी पोर्टल पर दो शिकायतें दर्ज पाई गईं, जिनमें कुल 77,500 रुपये की साइबर ठगी दर्ज है । इस प्रकार आरोपी के खिलाफ दर्ज शिकायतों में कुल लगभग 93,400 रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर साइबर ठगी से जुड़े अन्य तथ्यों का भी पता लगाया जा रहा है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



