Palwal/Hathin : जिला नगर योजनाकार, पलवल द्वारा दिनांक 16.07.2026 को जिला पलवल के हथीन में अवैध रूप से काटी गई कॉलोनियों की तोड-फोड की कार्यवाही अमल में लाई गई।

Desh Rojana
On

दिनांक 16.07.2026 को जिला नगर योजनाकार, पलवल द्वारा हथीन की राजस्व सम्पदा में अवैध रूप से काटी गई 04 कॉलोनीं में तोड-फोड की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान उपरोक्त लगभग 07 एकड़ में लगभग 10-12 डी०पी०सी०, बाउन्ड्रीवॉल व 06 मकान को तोडा गया।

दिनांक 16.07.2026 को जिला नगर योजनाकार, पलवल द्वारा हथीन की राजस्व सम्पदा में अवैध रूप से काटी गई 04 कॉलोनीं में तोड-फोड की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान उपरोक्त लगभग 07 एकड़ में लगभग 10-12 डी०पी०सी०, बाउन्ड्रीवॉल व 06 मकान को तोडा गया। इस कार्यवाही को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन, पलवल की मदद ली गई व तोड़फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई।

hathin1

hathin2

उपरोक्त कार्यवाही शहरी क्षेत्र अधिनियम 1975 की धाराओं के अन्तर्गत की गई है। तोड-फोड़ की कार्यवाही के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जिलानगर योजनाकार कार्यालय का फील्ड स्टाफ व पुलिस बल मौजूद थे। तोड़फोड़ की इस कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनाकार, पलवल श्री अनिल मलिक द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा की जा रही तोड़फोड़ में और भी सख्ती अपनाई जायेगी, ताकि अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रोपर्टी डीलरों/भू-मालिकों तथा अवैध निर्माण करने वालों के मंसूबे पूरे न हो सकें और समय रहते पनप रहे अवैध निर्माण को तोडा जा सके।

यहाँ यह भी बताया जाता है कि सभी अवैध कॉलोनियों में जनसाधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाये जाएंगे, ताकि लोगों को अवैध कॉलोनियों में प्रोपर्टी खरीदने से पहले जागरूक किया जा सके।

अतः आमजनता से अनुरोध है कि अवैध कॉलोनियों में भू-माफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट ना खरीदे व अपनी जमा-पूँजी को बर्बाद ना होने दें क्योकि अवैध कॉलोनियों में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। कोई भी अवैध कॉलोनी/निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी निर्माण को किसी भी समय पलवल शहर के 08 कि०मी० के दायरे में शहरी क्षेत्र अधिनियम 1975 की धाराओं के प्रावधान में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए गिराया जा सकता है। यदि इस

बारे में किसी भी आमजन को विस्तृत जानकारी की आवश्यकता है तो वह जिला नगर योजनाकार, पलवल कार्यालय प्रथम तल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कॉम्प्लैक्स, सेक्टर-12, पलवल में सम्पर्क कर सकता है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad