Mewat/Punhana News: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का पुन्हाना में होगा जोरदार स्वागत: नरेंद्र शर्मा
यात्रा की तैयारी को लेकर हुई पुन्हाना में बैठक।
आगामी तीन अगस्त को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का पुन्हाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
पुन्हाना: आगामी तीन अगस्त को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का पुन्हाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। यात्रा की तैयारियां पदाधिकारियों सहित हिंदू संगठनों द्वारा जोरों से चल रहीं हैं। इसी को लेकर शहर के प्रमुख लोगों की एक बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें सभी शहरवासियों ने यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करने की बात कही। उक्त जानकारी देते हुए यात्रा के सयोंजक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मेवात जिले में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा लगातार पांचवीं बार पधार रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मेवात क्षेत्र के तीर्थस्थानों का विकास कराना व मेवात के धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक महत्व दुनिया के सामने लाना है।
मेवात जिले में महाभारत कालीन तीन ऐतिहासिक शिवलिंग है, जिनके बारे में मान्यता है कि यह शिवलिंग भगवान श्री कृष्ण के द्वारा स्थापित किए हुए हैं। इन धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए विभिन्न प्रदेशों से हजारों लोग हर साल मेवात क्षेत्र में आते हैं। जिनके स्वागत के लिए मेवातवासी दिल खोलकर तैयार हैं। बैठक में सभी ने अपना भरपूर सहयोग देने व ऐतिहासिक स्वागत करने की बात कही।

About The Author
संबंधित समाचार



