Hansi News: डीएमसी एवं एडीसी लक्षित सरीन ने नवगठित वार्ड कमेटी के सदस्यों के साथ की बैठक,पहचान पत्र किए वितरित

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान भी रहीं मौजूद

Desh Rojana
On

डीएमसी एवं एडीसी लक्षित सरीन ने नगर परिषद हांसी कार्यालय में नवगठित वार्ड कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। बैठक के दौरान वार्ड कमेटी के सदस्यों को पहचान पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान भी उपस्थित रहीं।

हांसी: डीएमसी एवं एडीसी लक्षित सरीन ने नगर परिषद हांसी कार्यालय में नवगठित वार्ड कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। बैठक के दौरान वार्ड कमेटी के सदस्यों को पहचान पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान भी उपस्थित रहीं।
 
PECHAN PATRA
 
बैठक को संबोधित करते हुए लक्षित सरीन ने कहा कि वार्ड कमेटियां नगर निगम और आम नागरिकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन समितियों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को पहचानना, विकास कार्यों की निगरानी करना तथा नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य अपने वार्ड में जनसंपर्क बनाए रखे और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नगर परिषद तक पहुंचाए, ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
 
उन्होंने कहा कि वार्ड कमेटियों की सक्रिय भूमिका से शहर में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सड़कों की मरम्मत, पार्कों के रखरखाव और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार लाने में मदद मिलेगी। साथ ही विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी भी बढ़ेगी।
 
बैठक में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने वार्ड कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से नियमित संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को प्रशासन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं और जनसेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
 
इस दौरान अधिकारियों ने वार्ड कमेटी के सदस्यों को उनकी भूमिका, अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। साथ ही नगर परिषद की विभिन्न योजनाओं, नागरिक सुविधाओं और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।
 
बैठक में सदस्यों ने भी अपने-अपने वार्डों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। डीएमसी एवं एडीसी लक्षित सरीन ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
 
बैठक के अंत में नवगठित वार्ड कमेटी के सदस्यों को पहचान पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि वार्ड कमेटियों के सक्रिय सहयोग से शहर के विकास कार्यों में गति आएगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लक्ष्य को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad