Rewari News: कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी दिलाने के नाम पर लगभग 11.64 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष जनवरी माह में कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी दिलाने के नाम पर लगभग 11.64 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष जनवरी माह में कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी दिलाने के नाम पर लगभग 11.64 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान दिल्ली के चांदनी चौक दांडी आश्रम में रह रहे मूल रूप से बिहार के जिला कैमूर भभुआ के गांव बिठवार निवासी पवन कुमार उर्फ प्रदुमन के रूप में हुई।

पुलिस को कोसली गांव के नवीन प्रकाश ने शिकायत में बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर एक सील देखी थी, जिसमें कैंपा कोला कंपनी की एजेंसी लेने के लिए संपर्क करने को लिखा हुआ था। उसने इंटरेस्टेड के ऑप्शन पर क्लिक किया, तो उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप मैसेज के जरिए एक लिंक आया। लिंक क्लिक करने पर फार्म खुल गया। उसने फार्म भरने के साथ ही अपनी सारी इन्फोर्मेशन सांझा कर दी। उसने बताया गया कि तुम्हारा रजिस्ट्रेशन हो गया है। उसे रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 58410 रुपए जमा कराने होंगे। उसने यह राशि जमा करा दी। इसके बाद उससे 21 जनवरी 2025 को प्रोडक्ट बुक कराने के लिए 5 लाख 14 हजार 296 रुपए दो बैंक खातों में जमा कराने के लिए कहा। उसे यह राशि भी जमा करा दी। 1 फरवरी 2025 को उसके पास माजरा कलां निवासी अमित गोदाम वेरिफाई करने के लिए आया। गोदाम देखने के बाद उन्होंने एग्रीमेंट फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट और इंश्योरेंस प्रीमियम के 5 लाख 90 हजार 853 रुपए जमा कराने को कहा और उसने यह राशि भी जमा करा दी।
बाद में जब उसके पास कोई माल नहीं भेजा गया, तो उसने संबंधित नंबरों पर कॉल करने का प्रयास किया। उनके मोबाइल फोन बंद आ रहे थे। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। उसके साथ 11 लाख 63 हजार 559 रुपए की ठगी की गई।
इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी दिल्ली के चांदनी चौक दांडी आश्रम में रह रहे मूल रूप से बिहार के जिला कैमूर भभुआ के गांव बिठवार निवासी पवन कुमार उर्फ प्रदुमन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 1 लाख 58 हजार 410 रुपए ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



