Gurugram news: मानेसर गांव को जल्द मिलेंगे 6 नए ट्यूबवेल, सीनियर डिप्टी मेयर ने दिए निर्देश
आईएमटी चौक पर अतिक्रमण हटाकर पार्क बनाया जाएगा
नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने बुधवार को नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मानेसर गांव, आईएमटी चौक व आसपास क्षेत्र का दौरा किया। गांव मानेसर में 6 नए ट्यूबवेल लगाने के निर्देश दिए। प्रवीन यादव ने कहा कि गांव मानेसर में जनसंख्या अधिक होने और भूमिगत जल स्तर कम होने के कारण यहां पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है।
गुरुग्राम: नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने बुधवार को नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मानेसर गांव, आईएमटी चौक व आसपास क्षेत्र का दौरा किया। गांव मानेसर में 6 नए ट्यूबवेल लगाने के निर्देश दिए।
प्रवीन यादव ने कहा कि गांव मानेसर में जनसंख्या अधिक होने और भूमिगत जल स्तर कम होने के कारण यहां पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांव में करीब 70 से ज्यादा बोरवेल है, परंतु लगातार घट रहे जल स्तर के कारण यह पर्याप्त नहीं हैं। अस्थाई राहत के लिए 6 नए ट्यूबवेल लगाए जाएं। 3 ट्यूबवेल शमशान भूमि के पास और 3 ट्यूबवेल आईएमटी चौक के पास लगाए जाएंगे, ताकि गांव के दोनों छोर पर पानी पहुंच सके। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र पीने के पानी का स्थाई समाधान निकालने के लिए जीएमडीए से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

जीएमडीए से नहरी पानी की सप्लाई ली जाएगी। जब तक यह परियोजना सिरे नहीं चढ़ती तब तक ट्यूबवैल से सप्लाई की जाएगी। लगातार घटते भूमिगत जल स्तर पर चिंता जताते हुए प्रवीन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निगम क्षेत्र में प्राकृतिक ढ़लान वाली जगहों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट का निर्माण जल्द से जल्द करें। इसके अलावा निगम क्षेत्र में जो ट्यूबवैल खराब हो चुके हैं, उन्हें भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट के तौर पर इस्तेमाल किया जाए। जल स्तर को बढ़ाना हमारी सामुहिक जिम्मेदारी है।
सीनियर डिप्टी मेयर ने इसके अलावा आईएमटी चौक पर अतिक्रमण को हटाकर यहां पार्क विकसित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। मानसून पूर्व की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में नालों की सफाई करवाने के निर्देश दिए, इतना ही नहीं मौके पर पहुंचकर मशीन द्वारा नालों की सफाई भी करवाई। उन्होंने कहा कि मानसून आने वाला है ऐसे में हमें जलभराव रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे। इसके अलावा खुले में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ चालान करने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
.jpeg)

About The Author
संबंधित समाचार



