Panchkula News: रायपुर रानी के सरपंच व ग्राम सचिव को सभी नालियों व गलियों की सफाई मानसून से पहले करना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
संबंधित अधिकारियों को निर्देश, टूटे रोड़ और गड्ढों की करें जल्द से जल्द रिकापेटिंग व मानसून से पहले गांव की गलियों व नालों की सफाई करें सुनिश्चित
एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने सबडिविजनल रोड सैफ्टी एंड ड्रैनेज इन्सपैक्शन टास्कफोर्स के अधिकारियों के साथ आज रायपुररानी, ब्लाॅक बरवाला के क्षेत्र के गांव भानू, मटटेवाला, जसवंतगढ़, एनएचएआई बरवाला रोड रोड, ड्रेन, रिवर चैनल व नालों और नहर के पुल व सड़को का निरीक्षण किया व निर्देश दिए
पंचकूला: एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने सबडिविजनल रोड सैफ्टी एंड ड्रैनेज इन्सपैक्शन टास्कफोर्स के अधिकारियों के साथ आज रायपुररानी, ब्लाॅक बरवाला के क्षेत्र के गांव भानू, मटटेवाला, जसवंतगढ़, एनएचएआई बरवाला रोड रोड, ड्रेन, रिवर चैनल व नालों और नहर के पुल व सड़को का निरीक्षण किया व निर्देश दिए कि मानसून से पहले संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के नाले व ड्रैनेज, सड़क, रिवर चैनेल व नहर के पास कटाव की सफाई करवाना व टूटी सड़कों की समय से पहले रिकाॅरपेटिंग व पानी कटाव से हुए नुकसान को बेहतर करवाना सुनिश्चित करें। 

एसडीएम ने सिंचाई विभाग के एसडीओ को नहर के आस पास व नहरी क्षेत्र में पानी के कटाव के कारण नुकसान व नहर के पुल व रिवर चैनेल को मानसून से पहले पत्थर लगाकर या रेती कट्टो से उस संभावित क्षेत्र को भरने व ठीक करने का कार्य करें ताकि किसी तरह का नुकसान ना हो। उन्होंने मट्टेवाला के नजदीक सड़क पर गड्ढे व सड़क टूटी देखी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी को आस पास की सड़कों के गड्ढे व टूटी सड़को की मानसून से पहले रिकापेटिंग करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने भानू, मटटेवाला ,जसवंतगढ, एनएचएआई बरवाला के आस पास के नालों का निरीक्षण किया और कई जगह नाले बंद पड़े व खस्ता हालत में थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मानसून से पहले जल्द से जल्द सभी नालों की सफाई व बंद पड़े नालों को अच्छे से खोलने के निर्देश दिए ताकि बारिश के समय इनके कारण गांव में जलभराव की स्थिति पैदा ना हो सके और ग्रामीणों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
एसडीएम कटारिया ने रायपुररानी के कब्रिस्तान का दौरा किया वहां पर पानी की समस्या के बारे में कब्रिस्तान के प्रतिनिधियों ने बताया, एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी को मौके पर ही निर्देश दिए कि जल्द से जल्दी समस्या का निदान व पानी की निकासी करने करें। उन्होंने सरपंच रायपुररानी को निर्देश दिए की सभी नालियों की बरसात से पहले सफाई करें। ग्राम सचिव को भी निर्देश दिए की दोनों मिलकर ग्राम पंचायत में मानसून से पहले पूरे नालियों की गलियों की सफाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने रायपुररानी में बंगाली कॉलोनी में ग्राम सचिव और सरपंच को निर्देश दिए कि यहां पर पानी के निकासी की तथा गली में नालियों को बनाने की व्यवस्था करें ताकि कॉलोनी वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ये सभी कार्य बारिश होेने से पहले करवाना सुनिश्चित करें ।
इस अवसर पर एमिनेंट पर्सन परमजीत सिंह, ग्राम सचिव रायपुररानी मिनाक्षी, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, सिंचाई विभाग, पंचायती राज के एसडीओ, नगर निगम, क्षेत्रीय परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



