Nuh mewat news: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दूसरे दिन 1500 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

जिलेभर में आयोजित पीएमएसएमए क्लीनिकों में गर्भवती महिलाओं को मिली व्यापक प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिला नूंह में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के दूसरे दिन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अभियान के तहत जिलेभर में 1500 से अधिक गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिला नूंह में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के दूसरे दिन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अभियान के तहत जिलेभर में 1500 से अधिक गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
उपायुक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य प्रशासन के मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल नूंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा अन्य नामित स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष पीएमएसएमए क्लीनिक आयोजित किए गए। इन क्लीनिकों में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप परीक्षण, हीमोग्लोबिन जांच, रक्त शर्करा परीक्षण तथा आवश्यकता अनुसार अल्ट्रासाउंड के लिए रेफरल की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को संतुलित पोषण, मातृ स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव तथा नवजात शिशु देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

WhatsApp Image 2026-06-10 at 8.21.37 PM

उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था की दूसरी एवं तीसरी तिमाही में पहुंच चुकी महिलाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय रहते पहचान कर आवश्यक चिकित्सा प्रबंधन एवं रेफरल सुनिश्चित किया जाता है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलती है।
उपायुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान कई उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान की गई है। संबंधित महिलाओं को आगे की जांच और उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ा गया है ताकि उन्हें समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान देने वाले चिकित्सकों, विशेषज्ञों, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से यह अभियान प्रभावी ढंग से संचालित हो रहा है। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे नियमित प्रसव पूर्व जांच करवाएं तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अवश्य उठाएं।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ नवजात शिशुओं को सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। सामुदायिक जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार लाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad