Rewari News: किसानों ने कम खाद देने का आरोप लगाया, अधिकारियों का दी शिकायत, टीम ने सेंपल लेकर लैब भेजे

Desh Rojana
On

बुधवार को सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की टीम ने बुधवार अनाजमंडी में खाद-बीज भंडार की दुकान पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम को खाद कारोबार से जुड़ी बड़ी अनियमित्ता मिली। 

रेवाड़ी: बुधवार को सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की टीम ने बुधवार अनाजमंडी में खाद-बीज भंडार की दुकान पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम को खाद कारोबार से जुड़ी बड़ी अनियमित्ता मिली। अधिकारियों ने दुकान के स्टॉक, बिलिंग रिकॉर्ड और पीओएस मशीन की जांच की। दुकान में पीओएस रिकॉर्ड के अनुसार स्टॉक से यूरिया के कट्टे अधिक पाए गए। सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की इस कार्रवाई से खाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.08.09 PM
यूरिया व डीएपी के सेंपल लेते हुए टीम।


बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की टीमनई अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर-47 पर पहुंची, जहां जांच के दौरान दुकान में 1660 कट्टे यूरिया के मिले, जबकि पीओएस रिकॉर्ड के अनुसार स्टॉक काफी कम होना चाहिए था। भौतिक सत्यापन में करीब 960 कट्टे यूरिया अतिरिक्त पाए गए। जब अधिकारियों ने अतिरिक्त स्टॉक के बारे में पूछताछ की तो संचालक की ओर से कुछ बिल पेश किए गए, लेकिन उन बिलों में दर्ज खाद पीओएस मशीन के रिकॉर्ड में दिखाई नहीं दिए। इसके बाद टीम ने बिलिंग रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान कई किसान भी मौके पर पहुंचे।

किसानों ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि उन्हें कम खाद दी गई, जबकि रिकॉर्ड में उनके नाम पर ज्यादा कट्टे दर्ज किए गए हैं। कृषि विभाग ने डीएपी और यूरिया के सेंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। साथ ही फर्टिलाइजर कंट्रोल आॅर्डर 1985 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित विक्रेता के लाइसेंस निलंबन सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।