Palwal News: 03 जुलाई को सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में आयोजित होगा मेगा रोजगार मेला

-हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की तैयारियां तेज

Desh Rojana
On

रोजगार विभाग पलवल की ओर से आगामी 03 जुलाई 2026 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। 

पलवल:  रोजगार विभाग पलवल की ओर से आगामी 03 जुलाई 2026 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का शुभारंभ हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। इस रोजगार मेले में जिला के आस-पास के क्षेत्रों के हजारों युवाओं को प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। मेले में विभिन्न निजी क्षेत्रों की नामी कंपनियां भाग लेंगी तथा युवाओं का चयन उनकी योग्यता एवं कौशल के आधार पर किया जाएगा।
मेगा रोजगार मेले के सफल आयोजन एवं व्यापक तैयारियों के उद्देश्य से बुधवार को जिला रोजगार अधिकारी डॉ. शक्तिपाल की अध्यक्षता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह सहित विभिन्न विभागों और आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.37.56 PM

बैठक के दौरान आगामी मेगा रोजगार मेले की तैयारियों, युवाओं के पंजीकरण, कंपनियों की सहभागिता तथा आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला रोजगार अधिकारी ने डा. शक्तिपाल ने सभी संबंधित अधिकारियों और संस्थानों से आह्वान करते हुए कहा कि मेले में अधिक से अधिक प्रशिक्षित एवं योग्य युवाओं का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि वे इस रोजगार मेले का लाभ उठाकर बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। डॉ. शक्तिपाल ने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे जिला में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।
बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा युवाओं को अधिकाधिक संख्या में मेले से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर भी सहमति व्यक्त की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।