Gurugram News: कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न हुई नीट- यूजी परीक्षा

785 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, डीसी उत्तम सिंह ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Desh Rojana
On

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) रविवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों और शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 

गुरुग्राम: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी)  रविवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों और शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6817 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 6032 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार अतिरिक्त समय प्रदान किया गया। परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

WhatsApp Image 2026-06-21 at 11.10.03 PM (1)
परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और सभी केंद्रों पर प्रशासनिक निगरानी सुनिश्चित करने के लिए आठ एचसीएस अधिकारियों को इंस्पेक्टिंग ऑफिसर के रूप में तैनात किया गया था। डीसी उत्तम सिंह द्वारा पूर्व में जारी धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा के आदेशों की भी प्रभावी अनुपालना करवाई गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें तथा कोचिंग संस्थान बंद रखे गए ताकि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े।

WhatsApp Image 2026-06-21 at 11.10.04 PM (1)
परीक्षा के दौरान डीसी उत्तम सिंह ने डीसीपी संदीप मलिक के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बंदोबस्त, पेयजल, शौचालय तथा बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad