Palwal News: पलवल में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई नीट परीक्षा : उपायुक्त
जिला के 10 परीक्षा केंद्रों पर 2722 में से 2517 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में लिया भाग, 205 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
हरियाणा के जिला पलवल में रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) री-परीक्षा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की बेहतरीन कार्यकुशलता और मुस्तैदी के चलते शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो गई।
पलवल: हरियाणा के जिला पलवल में रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) री-परीक्षा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की बेहतरीन कार्यकुशलता और मुस्तैदी के चलते शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो गई। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिले के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जहां कुल 2722 में से 2517 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान 205 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी परीक्षा सभी केंद्रों पर नीट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

केंद्रवार इस प्रकार रही अभ्यर्थियों की उपस्थिति
उपायुक्त डा. छिल्लर ने बताया कि जिला में बनाए गए नीट (यूजी) री-परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पीएम श्री जीसीएसएसएस होडल में कुल 346 अभ्यर्थियों में से 329 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 17 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डा. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पलवल में कुल 336 अभ्यर्थियों में से 302 उपस्थित तथा 34 अनुपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय होडल में कुल 288 अभ्यर्थियों में से 269 उपस्थित तथा 19 अनुपस्थित रहे। पीएमश्री जीएसएसएस, पलवल (बाल) में कुल 288 अभ्यर्थियों में से 260 उपस्थित तथा 28 अनुपस्थित रहे। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पलवल में कुल 288 अभ्यर्थियों में से 269 उपस्थित तथा 19 अनुपस्थित रहे। वीरांगना झलकारी बाई जीजीएसएसएस पलवल कैंप में कुल 264 अभ्यर्थियों में से 243 उपस्थित तथा 21 अनुपस्थित रहे। राजकीय पॉलिटेक्निक मंडकोला में कुल 240 अभ्यर्थियों में से 214 उपस्थित तथा 26 अनुपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 240 अभ्यर्थियों में से 228 उपस्थित तथा 12 अनुपस्थित रहे। शहीद नायक राजेन्द्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हथीन में कुल 240 अभ्यर्थियों में से 228 उपस्थित तथा 12 अनुपस्थित रहे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हथीन में कुल 192 अभ्यर्थियों में से 175 उपस्थित तथा 17 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 2722 अभ्यर्थियों में से 2517 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 205 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले की कुल उपस्थिति 92.47 प्रतिशत तथा अनुपस्थिति 7.53 प्रतिशत दर्ज की गई।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा नीट परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, जिसमें पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की गई। इसके अलावा, प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। गर्मी को देखते हुए पेयजल, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को समय पर प्रवेश दिलाने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर सुव्यवस्थित लाइनें बनाई गईं और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

About The Author
संबंधित समाचार



