Palwal News : लायंस क्लब पलवल ने मनाया अपना 50वां स्थापना दिवस, दो चार्टर हुए सम्मानित

Desh Rojana
On

लायंस क्लब पलवल ने बीती रात अपना 50 वां स्थापना दिवस (गोल्डन जुबली) धूमधाम से मनाया। बता दे कि 12 अप्रैल 1976 को पलवल के 20 गणमान्य लोगों ने लायंस क्लब पलवल की स्थापना की थी और अपना एक भवन भी बनाया।

पलवल। लायंस क्लब पलवल ने बीती रात अपना 50 वां स्थापना दिवस (गोल्डन जुबली) धूमधाम से मनाया। बता दे कि 12 अप्रैल 1976 को पलवल के 20 गणमान्य लोगों ने लायंस क्लब पलवल की स्थापना की थी और अपना एक भवन भी बनाया। इन 20 गणमान्य लोगों में से 18 भगवान को प्यारे हो चुके है केवल दो सदस्य डा. मनोहर लाल मनचंदा और लोकनाथ कालडा ही अभी जिवित है। बीती रात लांयस क्लब के स्थापना दिवस पर इन दोनो विभूतियो को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। aa

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद गवर्नर ओमकार सिंह रेनू रहे और अध्यक्षता क्लब के प्रधान अजनीत कालडा ने की तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में खेल मंत्री गौरव गौतम,  संदीप कुमार जिला निर्वाचित राज्यपाल , लायन तेजपाल सिंह खिल्लन मानद समिति अध्यक्ष एवं सद्भावना राजदूत, डा प्रतिभा अग्रवाल प्रथम उप जिला गवर्नर, राकेश कुमार जग्गी द्वितीय उप जिला गवर्नर,  राहुल सिंघल जिला कैबिनेट कोषाध्यक्ष निर्वाचित , राजेंद्र वीरमणि जिला कैबिनेट पीआरओ, योगेन्द्र तेवतिया पीआरओ, अनिल अरोड़ा,  जयदीप कत्याल आदि विराजमान रहे। मंच संचालन बंसीधर मखीजा ने किया। इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा को सही अर्थो में लायंस क्लब चरितार्थ कर रहा है। लायंस क्लब न केवल देश में बल्कि विदेशो में भी समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जनपद गवर्नर ओमकार सिंह रेनू ने कहा कि 1976 में लांयस क्लब का एक पौधा बुर्जुगो ने लगाया था जो अब पेड बन चुका है और ये पेड सभी को लाभ पहुंचा रहा है। क्लब के सचिव अजय प्रताप सिंह ने क्लब की वार्षिक रिपोर्ट से सभी को अवगत कराया। इस मौके पर क्लब की तरफ से गौशाला इन्द्रपुरी मौहल्ला पलवल को 11000 रूपए की राशि दान दी गई और गौशाला के प्रधान अश्वनी गंभीर ने क्लब का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में क्लब के नए सदस्यो पंकज विरमानी, सुरेश सचदेवा, अमित चुटानी, सन्नी आर्य का स्वागत किया गया तथा इन्दू कालडा ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में अमित गौतम, ब्रिजमोहन तायल, डा. आरपी गुप्ता, आसानदं छाबडा, नरोतम गर्ग, विनोद बंसल, राजेन्द्र कालडा, सुशील कथूरिया, विरेन्द्र पाहूजा, भारत भूषण गोयल, मनीष गर्ग, संजय खत्री, पराग कालडा, कनुज खुराना, राहुल गुप्ता, अर्जुन विरमानी, राजदीप सिंह, निपुन मलिक, राहुल डंग, रवि कौशिक, राजन गुप्ता, पीके गौतम, मनीष जैन, आदि मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad