Palwal News : राकेश शर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष, ब्रजमोहन पराशर महासचिव
श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा (भारत) ने हरियाणा में संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अचल शर्मा ने फरीदाबाद निवासी राकेश शर्मा को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष तथा राजीव कॉलोनी निवासी ब्रजमोहन पराशर को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया।
पलवल। श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा (भारत) ने हरियाणा में संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अचल शर्मा ने फरीदाबाद निवासी राकेश शर्मा को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष तथा राजीव कॉलोनी निवासी ब्रजमोहन पराशर को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया। 

इसके अलावा प्रेमप्रकाश शर्मा ‘बॉबी’ को प्रदेश संयोजक, सुरेंद्र शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष और नरेश मैथिल को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सहयोग और एकता का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संस्था गरीब, पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी। समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार और भाईचारे को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकता है।उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के सिद्धांतों और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समाज हित में कार्य किया जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार



