Mewat/Punhana : डीटीपी ने आठ एकड में बनी तीन अवैध कालोनियों में चलाया पीला पंजा, ढहाए अवैध निर्माण।

Desh Rojana
On

जिला योजनाकार विभाग की टीम ने बुधवार को पुन्हाना शहर सहित आसपास के क्षेत्र से लगते हुए बनी तीन अवैध कालोनियों पर पीला पंजा चलाया। जिला नगर योजनाकार बिनेश कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में करीब आठ एकड़ में बनी तीन कालोनियों के अवैध निर्माण गिराए गए।

मेवात/पुनहाना। जिला योजनाकार विभाग की टीम ने बुधवार को पुन्हाना शहर सहित आसपास के क्षेत्र से लगते हुए बनी तीन अवैध कालोनियों पर पीला पंजा चलाया। जिला नगर योजनाकार बिनेश कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में करीब आठ एकड़ में बनी तीन कालोनियों के अवैध निर्माण गिराए गए।
bulldozer
पुन्हाना में बनी अवैध कालोनी में निर्माण को ढहाता हुआ बुलडोजर।
इस दौरान डीटीपी टीम के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। विभाग की टीम ने बिना सरकार के अनुमति के कालोनियां काटने तथा अवैध निर्माण करने पर लोगों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने बताया कि जिले में बडी संख्या में अवैध कालोनियां बनाए जाने की काफी शिकायतें मिल रही हैं। जिसको लेकर लेकर विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को भी विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर तोड-फोड अभियान चलाया। विभाग की तोड़-फोड़ की कार्रवाई दोपहर तक जारी रही। जिसके तहत पुन्हाना नगर पालिका, पैमाखेड़ा व शमसाबाद रकबा में आठ एकड में बनी तीन कालोनियों में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण के साथ ही अवैध रास्तों को भी ढहाया गया। bull dozer 2इन कालोनियों को काटने वाले लोगों को विभाग द्वारा पहले ही नोटिस दे दिया गया था। वहीं, अवैध कालोनी बना रहे प्रापर्टी डीलरों को भी बिना अनुमति के प्लाट काटने व निर्माण ना करने की चेतावनी भी दी गई है। अगर इसके बाद भी ये लोग बाज नहीं आते हैं तो जल्द ही उनके विरूद्ध मामला भी दर्ज कराया जाएगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad