Palwal News : जोगी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से की मुलाकात, प्रमुख मांगों से कराया अवगत
जोगी समाज के प्रबुद्ध जनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से शिष्टाचार भेंट कर समाज की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।
पलवल। जोगी समाज के प्रबुद्ध जनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से शिष्टाचार भेंट कर समाज की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। 
प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखी गई मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए मंत्री गौरव गौतम ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि जोगी समाज के हितों एवं विकास से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वे तथा उनका समस्त स्टाफ सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
जोगी समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री जी द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा समाज के प्रति उनके सहयोगात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण की सराहना की। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रधान डॉ. मंगल जोगी, पूर्व प्रधान अनिल जोगी, प्रधान देहात युधिष्ठिर नंबरदार, संगठन महामंत्री रविंदर जोगी, संगठन मंत्री एवं प्राचार्य जोगी प्रकाश डागर, संपर्क प्रमुख तेजराम जोगी रोनिजा, जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद गेलपुर, युवा कार्यकारिणी सदस्य पंकज जोगी, नारायण जोगी, युवा प्रदेश प्रवक्ता अमित जोगी बढ़राम सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



