Faridabad News : आर्य वीरांगना शिविर में बेटियाँ सीख रही हैं आत्मरक्षा और संस्कार

Desh Rojana
On

आर्य समाज (सेंट्रल), सेक्टर 15 के तत्वावधान में आर्य वीर दल द्वारा 14 से 25 वर्ष की बालिकाओं के लिए 7 दिवसीय 'आर्य वीरांगना शारीरिक एवं अध्यात्मिक प्रशिक्षण शिविर’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।

आर्य समाज (सेंट्रल), सेक्टर 15 के तत्वावधान में आर्य वीर दल द्वारा 14 से 25 वर्ष की बालिकाओं के लिए 7 दिवसीय 'आर्य वीरांगना शारीरिक एवं अध्यात्मिक प्रशिक्षण शिविर’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। जिसका समापन 7 जून किया जायेगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य 'आदर्श युवती निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण' करना है, ताकि बेटियों को सशक्त, आत्मनिर्भर और संस्कारी बनाया जा सके। b

शिविर में सुयोग्य प्रशिक्षकों द्वारा 80 बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविरार्थियों को योगासन, प्राणायाम, आत्मरक्षा के गुर, ध्यान और आध्यात्मिक शिक्षा दी जा रही है। इससे उनके शारीरिक एवं बौद्धिक स्तर में वृद्धि के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त, बालिकाओं की धर्म एवं ईश्वर संबंधी शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है।

शिविर में शामिल बेटियों की दिनचर्या सुबह 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक बेहद अनुशासित रहती है। सभी शिविरार्थियों के रहने और भोजन आदि की उत्तम व्यवस्था रवि कुकरेजा एवं शिविर अध्यक्षा इंदिरा कुकरेजा की अध्यक्षता में की गई है। पूरे शिविर की देखरेख शिविर संयोजिका सुषमा वधवा, ब्रह्मचारी राज सिंह आर्य, संजय खट्टर आर्य, हरबीर सिंह आर्य, सत्यप्रकाश अरोड़ा, जयपाल शास्त्री, प्रेम चंद आर्य और ओमप्रकाश सोलंकी द्वारा अत्यंत कुशलता से की जा रही है।

बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनुभवी शिक्षक और प्रशिक्षक अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। बौद्धिक सत्रों का संचालन मुख्य रूप से सतीश कोशिक, कर्मचंद शास्त्री और ऊषा चितकारा द्वारा किया जा रहा है। सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक सतीश सत्यम संगीत की बारीकियों और भजन गायन की शिक्षा दे रहे हैं। वहीं, व्यायाम, आत्मरक्षा, योग, डंबल, लेजियम, मार्शल आर्ट, लाठी व तलवार चलाना, प्रशिक्षण आदि का चंद्रा आर्या, ऋतु आर्य, प्रिया आर्या, चंचल आर्या, अंजलि आर्या एवं मनीषा आर्या द्वारा दिया जा रहा है, जो बेटियों को हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार कर रही हैं। शिविर के अंतिम चरण में आज शिविरार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में सभी संभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर शिविर में सीखे गए हुनर और ज्ञान का प्रदर्शन किया। परीक्षा का परिणाम शिविर के समापन दिवस समारोह में घोषित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिविरार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad