Faridabad News: तिगांव विधानसभा में बूथ प्रबंधन व एसआईआर को लेकर सजग रहें कांग्रेस कार्यकर्ता: करण दलाल
कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर के संयोजन में तिगांव विधानसभा की एसआईआर कमेटी की बैठक आयोजित
तिगांव विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुर्नरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बीएलए-2 व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर के संयोजन में आयोजित किया गया।
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुर्नरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बीएलए-2 व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर के संयोजन में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस द्वारा गठित एसआईआर की मॉनीटिरिंग कमेटी के फरीदबाद जिला प्रभारी पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल मुख्यरूप से मौजूद रहकर पार्टी पदाधिकारियों को उक्त अभियान को लेकर बारीकियों से जानकारी दी। 
बैठक में एसआईआर को लेकर सजग रहने की अपील की गई और बैठक में तय किया गया कि एक गलत वोट बननी नहीं चाहिए और सही वोट कटनी नहीं चाहिए इसके लिए जागरूक रहना होगा। वहीं बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावल द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री करण दलाल ने सभी पदाधिकारियों को एसआईआर को लेकर जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने एसआईआर का सहारा लेकर भाजपा सरकार द्वारा वोटों को काटे जाने व वोटों के साथ गड़बड़ी किए जाने के बारे में विस्तार से बताया और पदाधिकारियों को जागृत होने के लिए करते हुए आवश्यक टिप्स दिए कि किस तरह से भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे इस जघन्य कार्य से बचा जाए और लोगों को किस तरह से जागरूक किया जाए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ प्रबंधन को हर स्तर पर मजबूत करें और आज से ही इस कार्य में जुट जाएं वहीं अपने क्षेत्र में बीएलए-1 और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के साथ नियमित बैठक करें। पुर्नरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा करें और किसी भी संभावित गड़बड़ी पर नजर रखें। क्योंकि भाजपा एसआईआर की आड में विपक्षी समर्थित वोटों को काटने की फिराक में है।
इस मौके प्रशिक्षण शिविर के आयोजक एवं तिगांव विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रोहित नागर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को एसआईआर प्रक्रिया से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके माध्यम से आम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में एसआईआर को लेकर पूरी तरह सतर्क और तैयार है, जिसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटने दिया जाएगा तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक विशेष निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।
रोहित नागर ने कार्यकर्ताओं को संघर्ष अभियान की प्रक्रिया, मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनेक स्थानों पर योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक बूथ पर सतर्क रहकर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित करवाएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता के विरुद्ध आवाज उठाएं। उन्होंने जिला प्रभारी पूर्व मंत्री करण दलाल को आश्वास्त किया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की कथित धांधली को रोकने के लिए कार्यकर्ता अपनी जा जान लगा देंगे।
इस मौके पर पूर्व पार्षद जगन डागर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास दायमा, जिला सचिव बाबू लाल रवि, तिगांव युवा अध्यक्ष पंकज कश्यप, विजयपाल ठेकेदार, हामिद खान, आशू नागर, युवराज पांडे, जीतू सोलंकी, नरेश भारद्वाज व योगेन्द्र पहलवान तथा धर्मबीर एडवोकेट आदि सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



