Nuh Mewat News: नूंह सरकारी अस्पताल में मारपीट और तोड़फोड़ मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नूंह। नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलम पुत्र आमीन,अल्ताफ पुत्र आस मोहम्मद, अरमान पुत्र इसर निवासी घासेड़ा थाना सदर नूंह तथा अकरम पुत्र महमूद निवासी वार्ड नंबर-6, नूंह थाना सिटी नूंह के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस संबंध में नूंह शहर थाना पुलिस ने चार जून को एफआईआर दर्ज की थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। IMG-20260606-WA0022 (1)3 जून की रात अस्पताल परिसर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि एक पक्ष के कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में घुसकर अस्पताल प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने अस्पताल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। घटना में अस्पताल की खिड़कियां और कुछ चिकित्सा उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे अस्पताल प्रशासन को नुकसान उठाना पड़ा।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad