Faridabad News : विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साइकिल रैली को महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने दिखाई हरी झंडी
नगर निगम फरीदाबाद द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट एवं विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-12 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित “Sundays on Cycle” कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट एवं विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-12 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित “Sundays on Cycle” कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि साइक्लिंग केवल एक खेल या व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ पर्यावरण और विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि नियमित साइक्लिंग से जहां व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है, वहीं प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिट इंडिया अभियान देशभर में जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। प्रधानमंत्री समय-समय पर “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार और नगर निगम फरीदाबाद नागरिकों को फिट एवं स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने दैनिक जीवन में साइक्लिंग, योग और अन्य फिटनेस गतिविधियों को शामिल करे तो स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को और अधिक गति मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवा क्लबों, खेल प्रेमियों एवं साइक्लिंग उत्साहीजनों ने भाग लिया और फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर परमजीत चहल, कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा, पार्षद मनोज नासवा, पार्षद कुलदीप साहनी, पार्षद जसवंत सिंह, करण सिंगला, हिमांशु जोशी, नितिन तथा नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



