Palwal News : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तर पर चल रहे हैं विशेष अभियान

खंडों में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर जारी

Desh Rojana
On

हरियाणा योग आयोग, जिला प्रशासन और जिला आयुष विभाग की ओर से 12वें जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला में काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है।

पलवल। हरियाणा योग आयोग, जिला प्रशासन और जिला आयुष विभाग की ओर से 12वें जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला में काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। c

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग के सहयोग से योग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर संचालन किया जा रहा है। जिला आयुष विभाग द्वारा शुक्रवार को खंड हसनपुर, होडल, हथीन, पृथला, बडौली तथा जिला स्तर पर पलवल में ‘योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल विभाग पुलिस, शिक्षा विभाग, वृद्धजनों एवं बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की। हसनपुर ब्लॉक में डा. प्रदीप सिंह, होडल ब्लॉक में डॉ रविंद्र कुमार, हथीन ब्लॉक में डा. योगेश यादव, पृथला ब्लॉक में डा. सौरव खूटेला, बडौली ब्लॉक में डा. सुनील सवाना को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला आयुष विभाग पलवल द्वारा भारत सरकार के निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 13 जून तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेकर योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

जिला आयुष अधिकारी डा. हमीदुल्लाह ने बताया कि जिला पलवल के सभी ब्लॉकों पृथला, हसनपुर, होडल, हथीन एवं बड़ौली में भी योग प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त जिले की सभी व्यायामशालाओं में आयुष योग सहायकों द्वारा आमजन को योग प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा योग जागरण यात्राएं भी निकाली जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुडकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाता है, इसलिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जन-जन का उत्सव बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस अभियान में खेल विभाग के योग प्रशिक्षक एवं विभिन्न योग समितियों के प्रशिक्षक भी आयुष विभाग का सहयोग कर रहे हैं। योग दिवस से संबंधित सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इन कार्यक्रमों में भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad