Nuh Mewat News: युवा कांग्रेस ने नूंह में मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुतला फूंका

मुबीन खान तेड़िया बोले: लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

Desh Rojana
On

नूंह जिला मुख्यालय नूंह में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुबीन खान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुतला फुंका। इस मौके पर मुबीन ने कहा कि हमारे लोकप्रिय सांसद दीपेंद्र हुड्डा भारतीय युवा कांग्रेस के प्रधान उदयभान तथा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार द्वारा जिस बर्बरतापूर्ण तरीके से वाटर कैनन प्रयोग किया है वह बेहद निंदनीय और लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

मेवात: नूंह जिला मुख्यालय नूंह में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुबीन खान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुतला फुंका। इस मौके पर मुबीन ने कहा कि हमारे लोकप्रिय सांसद दीपेंद्र हुड्डा भारतीय युवा कांग्रेस के प्रधान उदयभान तथा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार द्वारा जिस बर्बरतापूर्ण तरीके से वाटर कैनन प्रयोग किया है वह बेहद निंदनीय और लोकतंत्र पर सीधा हमला है। मुबीन खान तेड़िया ने कहा की इस कायरतापूर्ण कार्रवाई में हमारे अनेक साथियों को चोटें आईं तथा उनकी जान-माल को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। सरकार की तानाशाही और दमनकारी सोच ने लोकतांत्रिक मूल्यों को शर्मसार कर दिया है। जिलाध्यक्ष मुबीन खान तेड़िया ने बताया की इस बर्बरता के विरोध में तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नूंह जिला मुख्यालय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार का मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुतला दहन किया गया ।

WhatsApp Image 2026-06-09 at 12.25.13 AM (1)

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुबीन खान तेड़िया ने कहा की साथियों, यह समय लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का है। इनकी दमनकारी नीतियों के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस का कार्यकर्त्ता लड़ाई लड़ रहा है। मुबीन खान तेड़िया ने बताया की जिस तरह से कल कुरुक्षेत्र में आदरणीय हमारे नेता लोकसभा सांसद  दीपेंद्र और युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के उप्पर कल सीधा पानी की बौछारे का प्रयोग की था। ये इनकी घबराट है और ओछी हरकत को दर्शाता है। इस तरह की जो हरकत इन्होने की ये कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता इनकी तानाशाही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है और लड़ता रहेगा, हम अपने नेताओं के साथ मजबूती से साथ खडे हैं और इनके नेतृत्व में भ्रष्टाचार बीजेपी सरकार के खिलाफ मजबूती के साथ और डट कर लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।
इस मौके पर साथ युवा कांग्रेस कार्यकर्ता नूंह युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अफाक खान सालाहेड़ी, नसीम रासिद,  जाहिद खान, अब्दुल लतीफ, जमशेद खान, उस्मान अहमद, अब्दुल सत्तार, संजय कुमार, रोहित, अब्बार, सद्दाम, नवाज, शरीफ व शाहिद आदि मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad